फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pledge taken to preserve Sanatani culture in Indian Priests Council conference

Faridabad News: भारतीय पुरोहित परिषद सम्मेलन में लिया सनातनी संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

Fri, 21 Jul 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken to preserve Sanatani culture in Indian Priests Council conference
फोटो-
विज्ञापन

दो दिवसीय भारतीय पुरोहित परिषद के सम्मेलन का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-29 स्थित सामुदायिक भवन में चल रहे दो दिवसीय भारतीय पुरोहित परिषद के सम्मेलन के दूसरे दिन पुरोहितों ने सनातनी संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की।

दूसरे दिन ज्योतिषाचार्य पंड़ित तरुण भट्टाचार्य द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव में भारत की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण के लिए मंदिरों से जनजागरण अभियान शुरू करने का संकल्प लिया गया। इसके तहत सनातन धर्मशास्त्रों का संरक्षण और उनके पठन-पाठन में समाज की भागीदारी और समाज में छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए पुरोहित वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए हमेशा की तरह पुरोहित वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रस्ताव को एक स्वर में त्रिपुरा, आसाम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल, मेघालय, भूटान, पश्चिम बंगाल से आए पुरोहितों पर पारित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सक डॉ. प्रबल राय ने किया। पूर्वोत्तर राज्यों में समेत करीब 17 राज्यों से आए करीब 90 पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सप्तशती पाठ किया। इस महामिलन उत्सव के संयोजक पंडित तरुण भट्टाचार्य ने बताया कि सम्मेलन में जो भी प्रस्ताव पास किए गए हैं, उन सभी को केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और देश के सभी पुरोहित संगठनों को भेजे जाएंगे। पुरोहित वर्ग सेवा और मंदिरों के रखरखाव के माध्यम से हिंदू परंपराओं, संस्कृति, शास्त्रों और संतों के कालातीत ज्ञान को फैलाने में मदद कर सकते हैं। प्रो. सुभास राय, प्रो. बिश्वस्वरुप गोस्वामी, अनंत देवनाथ, सुबोध भट्टाचार्य, देवविजय भट्टाचार्य, अरविंद, अमर चक्रबर्ती, सुब्रतो चक्रबर्ती, रबिंद्रनाथ बनर्जी, बासुदेव भट्टाचार्य, मनोज गोस्वामी, रामेश्वर चटर्जी, असीम गांगुली, शांतनु चक्रबर्ती, तारक बनर्जी, राजू चक्रबर्ती, शेखर, संदीप व हितेश आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed