{"_id":"68a7585def3c56a9580b365e","slug":"players-showed-their-strength-in-the-under-19-taekwondo-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49628-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंडर 19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंडर 19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Thu, 21 Aug 2025 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
- बालक वर्ग के मुकाबले हुए आयोजित, अगले दौर में पहुंचे कई खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को आयोजित किए गए अंडर 19 जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलों में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता में माइनस 45, 48, 55, 59, 65, 68, 73, 78 किलोग्राम भारवर्ग और प्लस 78 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले खेले गए।
बात करें मुकाबलों कि तो माइनस 45 भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडावली से सुमित ने बाजी मारी। वहीं 48 किग्रा में जतिन पहले और अर्णव (सेंट जॉन्स) दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 55 किग्रा भारवर्ग में गौरेश कुमार (सेंट जॉन्स) ने बाजी मारी और भावी सेंगर (कुंदन स्कूल) दूसरे पर रहे। 59 किलोग्राम में द्रिशांत (एसडी मेमोरियल) पहले पर रहे जबकि दूसरे पर ऋषभ (जीएमएसएसएस) रहे।
63 किग्रा में यशवंत (केएमजीएस) विजयी रहे। वहीं, 68 किग्रा में आदित्य शर्मा (सेंट थॉमस) ने बाजी मारी। माइनस 73 में वरुण कुमार (जीएमएसएसएस) ने जीत दर्ज की। वहीं, कृष्ण अग्रवाल (डीएवी) दूसरे स्थान पर रहे। 78 किग्रा में हिमांशु (अरकम अकादमी) ने जीत दर्ज की जबकि दूसरे पर स्पर्श (जीबीएन) रहे। प्लस 78 किग्रा में दीपक (जीबीएन) ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मुकाबलों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगामी मुकाबलों में भी ऐसे ही खेलने की सलाह दी।