फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players showed their strength in the girls' category of Taekwondo

Faridabad News: ताइक्वांडो के बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 19 Aug 2025 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the girls' category of Taekwondo
- जिला स्तर पर माइनस 42, 44, 46, 49, 52, 55, 59, 63, 68 किग्रा भारवर्ग के हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को जिला स्तरीय अंडर 19 ताइक्वांडो खेलों में विभिन्न बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्ग के मुकाबले खेले गए। इनमें माइनस 42, 44, 46, 49, 52, 55, 59, 63, 68 किग्रा भारवर्ग और प्लस 68 किग्रा भारवर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए।

42 किलोग्राम भारवर्ग में अमृता सिंह (सेंट कोलंबस) और पलक्षा (एमवीएन) पहले और दूसरे पायदान पर रहीं। वहीं, 44 किग्रा में जया (श्रद्धा मंदिर) विजेता बनीं जबकि 46 किग्रा में कनिका (श्रीराम स्कूल) और प्रतिभा (एमवीनएन) पहले और दूसरे पर रहीं। 49 किग्रा में अनन्या चौहान (एमवीएन) विजेता बनीं। दूसरा स्थान कुमकुम (डीएवी) ने हासिल किया।
विज्ञापन


माइनस 52 किग्रा भारवर्ग में मान्या मित्तल (एमवीएन) और गुंजन (बालाजी) ने अगले दौर के लिए प्रवेश किया जबकि माइनस 55 से यशिका (डीएवी) विजेता बनीं। 59 किग्रा भारवर्ग में चंचल (राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) सीही ने बाजी मारी वहीं सौम्या चौधरी (एमवीन) दूसरे पर रहीं। माइनस 63 में हिमांशी (रावल स्कूल) ने जीत दर्ज की जबकि दूसरा स्थान दृष्टि यादव (एमडीआईएस) ने प्राप्त किया। माइनस 68 से मान्या (सेंट कोलंबस) विजेता बनीं वहीं दूसरे पर माही (द्रोणाचार्य स्कूल) रहीं। वहीं अंत में प्लस 68 किग्रा में गुरुशा (सेंट जॉन्स) और इशानी (एमवीएन) पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed