फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players displayed their prowess in carrom, chess, and hockey.

Faridabad News: कैरम, शतरंज और हॉकी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 01 Sep 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in carrom, chess, and hockey.
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में सोमवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज, हॉकी, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, किक बॉक्सिंग और योग जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें वॉलीबॉल में आर्ची की कप्तानी वाली टीम विजेता बनी। हॉकी में श्वेता की टीम ने बाजी मारी जबकि बास्केटबॉल में पायल ने जीत दर्ज की। वहीं व्यक्तिगत मुकाबलों में तीरंदाजी में शिवानी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं कशिश के नाम रजत और मीनू के नाम कांस्य पदक रहा। किक बॉक्सिंग में नैना ने स्वर्ण और खुशी ने रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार शतरंज प्रतियोगिता में जान्हवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंत में व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी कई खिलाड़ियों का नाम रहा। इनमें आर्ची को बेस्ट सर्विस, देविशू को सर्वश्रेष्ठ स्मैशर, पायल को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर और दुर्गेश्वरी को सर्वश्रेष्ठ शूटर चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed