फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plaster falling from the ceiling in Khedi Kala Government Secondary School

Faridabad News: खेड़ी कला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में छत से गिर रहा प्लास्टर

Fri, 01 Aug 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Plaster falling from the ceiling in Khedi Kala Government Secondary School
जर्जर इमारत में 250 से ज्यादा छात्र पढ़ाई करने को मजबूर
विज्ञापन

दीवारों में चौड़ी दरारें साफ दिखाई देती हैं, हो सकता है बड़ा हादसा

काजल कुमारी

फरीदाबाद। गांव खेड़ी कला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। स्कूल की पुरानी इमारत अब इतनी जर्जर हो चुकी है कि छत से प्लास्टर गिर रहा है और कई दीवारों में चौड़ी दरारें साफ दिखाई देती हैं। इसके बावजूद उसी इमारत में 250 से ज्यादा छात्र रोजाना पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
विद्यालय में प्राथमिक और माध्यमिक दोनों कक्षाएं संचालित हैं । शिक्षकों का कहना है कि बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है और प्लास्टर गिरने का खतरा बना रहता है। स्कूल में शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है जिससे छात्र-छात्राओं को असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से स्कूल भवन की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
स्कूल के लिए तीन करोड़ की लागत से दो मंजिला नई बिल्डिंग बनाने का टेंडर पास हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। नए भवन में कुल 10 क्लासरूम, 1 कंप्यूटर लैब, बॉयज-गर्ल्स वॉशरूम, 1 लाइब्रेरी, 2 सीढ़ियां और 1 रैंप भी बनाया जाएगा। फिलहाल स्कूल के पिछले हिस्से में निर्माण की तैयारियां चल रही हैं।- सब-डिवीजनल इंजीनियर सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed