फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Place marked for installation of CCTV cameras

Faridabad News: सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगह चिह्नित

Tue, 26 Sep 2023 07:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 26 Sep 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Place marked for installation of CCTV cameras
60 करोड़ रुपये की लागत से 1009 जगहों पर लगाई जाएगी तीसरी आंख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 1009 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस पर तकरीबन 60 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। इसके लिए जगह की पहचान कर ली गई है। इसे अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी गुरुग्राम के एक निजी कंपनी को सौंपा जा सकता है। इसके लिए जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक निगरानी रखने की योजना तैयार की गई है। जिसका नियंत्रण कक्ष एफएमडीए कार्यालय में होगा। वहां से सभी जगहों पर नजर रखा जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वाहनों की गति नापने वाले सीसीटीवी लगाए जाने की योजना तैयार की है। कैमरे लगाने के लिए यातायात पुलिस से भी लोकेशन मांगी गई है। फिलहाल 566 सीसीटीवी कैमरे, 48 स्पीड कैमरे, 100 बॉडी वियरेबल कैमरे, 260 ऑटोमेटिक नंबर-प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे और 25 रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं का एक कारण वाहनों का तय गति से अधिक रफ्तार से दौड़ना भी है। युवा बाइक व कार को काफी तेज गति से दौड़ाते हैं, जिससे वह न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। ओवर स्पीड की वजह से कई बार वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटना के शिकार हो जाते है। आए दिन राजमार्ग, बाईपास, फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर सड़क किनारे ऐसे वाहन दिखाई दे जाते हैं। मालूम हो कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मुख्यमंत्री से भी हरी झंडी मिल गई है। टेंडर की प्रकिया पूरी करने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
कैमरे लगाने के लिए उपयुक्त जगह की पहचान कर ली गई है। इसे दो महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed