फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pistol theft after broke car miror

कार का शीशा तोड़ कर पिस्तौल चोरी

Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
pistol theft after broke car miror
कार का शीशा तोड़ कर पिस्तौल चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी में रहने वाले एक मानव संसाधन (मैन पावर) के ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने लाइसेंसी पिस्तौल व सात कारतूस समेत अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी में दी है। चौकी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पीड़ित ठेकेदार राकेश जैन पुत्र लक्ष्मी नारायण जैन ने बताया कि उसने सोमवार रात करीब डेढ़ बजे अपनी कार को घर के सामने खड़ा किया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी कार को साफ करने गए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और डिग्गी खुली हुई थी। कार में रखी लाइसेंसी पिस्टल, सात राउंड गोली व कुछ जरूरी दस्तावेज गायब थे। पुलिस ठेकेदार की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed