{"_id":"68cefb92b1635e1d440cf4ad","slug":"piles-of-garbage-outside-huda-shopping-centre-administration-unaware-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51807-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हुडा शॉपिंग सेंटर के बाहर गंदगी का अंबार, प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हुडा शॉपिंग सेंटर के बाहर गंदगी का अंबार, प्रशासन बेखबर
विज्ञापन
सेक्टर-21ए के व्यापारियों और निवासियों ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21ए स्थित हुडा शॉपिंग सेंटर के बाहर पिछले कई दिनों से कूड़े का ढेर जमा है, जिससे व्यापारियों और लोगों में रोष है। आसपास कई बैंकिंग और वित्तीय संस्थान होने के बावजूद इस इलाके में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यहां आने-जाने वाले ग्राहकों और कर्मचारियों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है।
शुभ मेडिकल स्टोर के संचालक रोहित नारंग ने बताया कि कुछ दुकानदारों द्वारा हर महीने चंदा इकट्ठा कर निजी सफाईकर्मी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अन्य दुकानदारों का सहयोग नहीं मिलने के कारण अब वह सफाईकर्मी भी हटाना पड़ा है। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम के कर्मचारी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। निकटवर्ती मदर डेयरी बूथ-968 के संचालक सिमरनजीत सिंह ने कहा कि हम कई बार विरोध कर चुके हैं, लेकिन लोग खुले में पेड़ की टूटी टहनियां और अन्य कूड़ा-कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे। इससे न केवल बाजार की खूबसूरती खराब हो रही है, बल्कि आस-पास गंदगी फैलने से बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है।
स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल
स्थानीय निवासी योगेंद्र देशवाल, जीत राम वशिष्ठ, एचएस मिश्रा, युगल किशोर शर्मा और गिरीश शर्मा आदि ने बाजार क्षेत्र में पसरी गंदगी पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाईकर्मियों को नियमित तौर पर कूड़ा उठवाने और सफाई करवाने के निर्देश दिए जाने चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जागरूकता फैला रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की लापरवाही के कारण यह अभियान केवल कागजों तक ही सीमित नजर आता है। व्यापारियों और निवासियों ने संयुक्त रूप से नगर निगम से मांग की है कि मार्केट क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।