फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pile of garbage on the road built at a cost of Rs 8 crore

Faridabad News: 8 करोड़ की लागत से बनी सड़क पर कूड़े का ढेर

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pile of garbage on the road built at a cost of Rs 8 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गुरुग्राम नहर पर 8 करोड़ रुपये की लागत से बनी सीमेंट सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। शाम के समय लावारिस जानवरों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को डर लगा रहता है कि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इसे लेकर लोगों द्वारा कई बार नगर निगम व सिंचाई विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

गुरुग्राम नहर किनारे सेक्टर-तीन की ओर दिल्ली-आगरा हाईवे-19 से लेकर बाईपास (निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे) तक चार लेन की सीमेंट सड़क का 15 दिन पर पहले निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। यह सड़क बाईपास सड़क से सिही गांव के पुल तक और सेक्टर-चार पुल से दिल्ली-आगरा हाईवे-19 तक बनाई गई। इस सड़क के बनने से सेक्टर 3, सेक्टर 4, सेक्टर 2, सीही गांव, चावला कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी फायदा हुआ है। यह सड़क सिंचाई विभाग द्वारा 8 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। इस सड़क के बनने के बाद चावला कॉलोनी के चौक पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों द्वारा कई बार नगर निगम और सिंचाई विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। शाम के समय कूड़े के ढेर पर लावारिस जानवरों का तांता लग जाता है।
विज्ञापन

जल्द किया जाएगा साफ : अरविंद
सिंचाई विभाग के सब डिविजनल ऑफिसर अरविंद ने बताया कि कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए उनकी ओर से कई बार नगर निगम के अधिकारियों को मौखिक व लिखित तौर पर अवगत करा दिया है। वहीं नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बृज मोहन ने बताया कि सड़क का कुछ कार्य बचा हुआ है, जिसकी वजह से कूड़े की सफाई नहीं की जा रही थी। जल्द ही कूड़े को उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed