फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Petrol and diesel shortage started in the district

जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू

Wed, 15 Jun 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel shortage started in the district
फरीदाबाद। देश के दूसरे राज्यों की तरह जिले में भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत होना शुरू हो गई है। बुधवार को शहर के कई पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल के आभाव में सूने पड़े रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर रही। पेट्रोल न होने से वाहन चालकों को वापस लौटा दिया गया। इससे उन्हें काफी दिक्कत हुई। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ेगी। इसे लेकर ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को ट्विट किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में 104 पेट्रोल पंप है। रोजाना करीब सात लाख लीटर डीजल और चार लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। पिछले दो-तीन दिनों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कमी की वजह से समस्या खड़ी हो गई है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, तेल आपूर्ति में 50 फीसदी की कमी दर्ज की गई हैं। बुधवार को बाटा चौक, नीमल चौक, अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, बड़खल चौक आदि पेट्रोल पंप सूने दिखाई दिए तो कुछ पर केवल दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पेट्रोल डीजल दिया जा रहा था। भारी वाहनों को खाली हाथ वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी की वजह
पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि पिछले माह 21 मई को केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) घटा दी थी। इससे तेल के बढ़ते दामों की रफ्तार थम गई थी और लोगों को फौरी राहत मिली थी। इसके बाद कंपनियों को पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति करने में घाटा हो रहा है। इस वजह से पर्याप्त आपूर्ति नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कुछ खास कमी नहीं आई है। स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है। जल्द सप्लाई ठीक हो जाएगी।
- अभिषेक सिंह, फील्ड ऑफिसर, आईओसीएल, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed