{"_id":"6a721c61d7cb20f505072530","slug":"person-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76608-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-20बी निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को उनके पति मुरारी लाल कृष्णा कॉलोनी के सामने खड़े थे। इसी दौरान सीएनजी पंप की ओर से एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। वाहन का पहिया उनके पैर के ऊपर से गुजर गया। डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
-- -
ऑटो में सफर के दौरान महिला का कड़ा चोरी
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 चौकी क्षेत्र में ऑटो से सफर कर रही महिला का सोने का कड़ा चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ऑटो चालक और एक अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का शक जताते हुए कार्रवाई और कड़ा बरामद कराने की मांग की है। सेक्टर-3 निवासी रक्षा नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे वह मिलन चौक सेक्टर-9 से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। ऑटो में पहले से तीन सवारियां थीं, जबकि चालक के साथ एक व्यक्ति आगे बैठा था। रास्ते में चालक ने ऑटो रोककर आगे बैठे व्यक्ति को भी पीछे बैठा दिया, जिससे ऑटो में काफी भीड़ हो गई। कुछ दूर चलने के बाद चालक ने दोबारा ऑटो रोका और रक्षा नेगी को बीच रास्ते में उतार दिया। जब वह सेक्टर-8 स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचीं तो पता चला कि हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा गायब है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद