फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Peripheral road work incomplete, people struggling with jam

पेरिफेरल रोड का काम अधूरा, जाम से जूझ रहे लोग

Thu, 05 Aug 2021 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Peripheral road work incomplete, people struggling with jam
पेरीफेरल रोड की फोटो । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत एनआईटी में पेरिफेरल रोड का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। कई जगह न स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं, न फुटपाथ बनाए गए। सड़क के बीच ग्रिल का काम और पार्किंग पर भी अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे अधूरे काम की वजह से जाम लग जाता है और लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में लोगों को सड़कों पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सीएम घोषणा के तहत 102 करोड़ की लागत से एनआईटी में पेरिफेरल रोड (रिंग रोड) को बनाने का काम साल 2018 में शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत अब तक नीलम बाटा, बाटा से हार्डवेयर, हार्डवेयर से बीके चौक, बीके चौक से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नीलम चौक तक की सड़क को चौड़ा किया जा चुका है। नीलम-बाटा रोड की सर्विस लेन के अलावा ड्रेनेज का काम भी पूरा हो चुका है लेकिन, चौक चौराहों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके साथ बीके से हार्डवेयर चौक तक सड़क पर स्ट्रीट लाइटों के अलावा बीके से नीलम चौक के बीच ग्रिल नहीं लगाई गई। नौ किलोमीटर सड़क पर कहीं फुटपाथ भी नहीं बनाया गया। इससे कई बार राहगीर वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। वहीं, गांधी कॉलोनी आईटीआई रोड पर सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। इस कारण सड़क बनने के डेढ़ साल में ही टूट गई।
विज्ञापन

बनाए जाने हैं सात एफओबी
यहां कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने और साइकिल ट्रैक बनाने का प्रावधान है। इसके साथ ही रोड पर सात फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जाने थे। हर रोज इन सड़कों से 15 हजार के करीब वाहन चालक गुजरते हैं। वहीं, 5 हजार के करीब पैदल चलने वाले लोग होते हैं। अमूमन लोगों के पैदल चलने से बीके चौक, नीलम चौक, हार्डवेयर, एक-दो नंबर चौक पर बहुत जाम लग जाता है। लोग पैदल ही सड़क पार करते हैं। एफओबी बनने से सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एनआईटी एक नंबर चौक पर सुबह शाम भारी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह नाले का काम पूरा नहीं
इस सड़क के दोनों तरफ नाला तैयार किया जाना था, जिसे पूरा नहीं किया गया है। कई जगह नाले का काम अधूरा है। सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन और साइकिल ट्रैक भी बनाया जाना था, लेकिन मौके पर ये सब काम पूरा नहीं किया जा सका है। इन सब की जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी। पेरिफेरल रोड के कुछ नमूने लिए थे।

निगम ने ठेकेदार को जारी किए नोटिस
नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल का कहना है कि पेरिफेरल रोड का निर्माण कर रहे ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी किए का चुके हैं। नोटिस जारी कर काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। यदि ठेकेदार ने जल्द काम शुरू नहीं किया तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed