{"_id":"685d984dbf0f71e40b06318a","slug":"people-will-get-relief-from-long-queues-in-registry-offices-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46025-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रजिस्ट्री कार्यालयों में जनता को लंबी कतारों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रजिस्ट्री कार्यालयों में जनता को लंबी कतारों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग और डिजिटल सिस्टम की मिलेंगी सुविधाएं
प्रतीक्षा कक्ष की भी व्यवस्था होगी, विशेष डाटा केंद्र भी स्थापित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों में अब आम जनता को लंबी कतारों और फिजिकल दस्तावेजों की भागदौड़ से राहत मिलने जा रही है। जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों को पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं।
इस योजना के तहत फरीदाबाद के रजिस्ट्री कार्यालयों में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम और प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पंजीकरण कार्य की धीमी प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए विशेष डाटा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जो समय पर दस्तावेज सत्यापन और नकल जारी करने जैसे कार्यों में तेजी लाएंगे। जिला उपायुक्त कार्यालय के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य रजिस्ट्री कार्यालयों में पारदर्शिता, कार्य में तेजी और जनता की सुविधाएं बढ़ाना है। अब लोगों को सुबह से लाइन में लगने और बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। वे ऑनलाइन स्लॉट बुक कर अपनी सुविधा के अनुसार समय निर्धारित कर सकेंगे।
भीड़ से बचाव के साथ होगी समय की बचत
इस योजना में सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, टोकन व्यवस्था, वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष, शुद्ध पेयजल और डिजिटल दस्तावेज संग्रहण की सुविधाएं शामिल होंगी। अधिकारी बताते हैं कि इससे रजिस्ट्री कार्य में लगने वाला औसत समय 30-40 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। फरीदाबाद में पहले से ही कई क्षेत्रों में जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं दी जा रही हैं, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालयों में यह तकनीकी बदलाव एक बड़ा कदम माना जा रहा है। खासतौर पर वकीलों, संपत्ति खरीदने-बेचने वालों और बिल्डरों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत लेकर आएगी।
विज्ञापन
अन्य कार्यालय में भी लागू हो सकती है व्यवस्था
जानकारी के अनुसार यदि यह प्रयोग सफल होता है, तो भविष्य में जिले के तहसील स्तर के उप-रजिस्ट्री कार्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को डिजिटल प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रतिक्रिया
-प्रॉपर्टी डीलर सतवीर शर्मा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल रजिस्ट्री प्रणाली से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। हम लोग इसका स्वागत करते हैं। इससे आम लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी।
-सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी का काम करने वाले गिरधारी बताते हैं कि अगर लोग अपनी सुविधा के अनुसार दिन व समय का स्लॉट चुन पाएंगे तो उन्हें काफी आसानी हो जाएगी। पूरा दिन कार्यालय में नहीं लगेगा। यह एक अच्छा कदम है।