{"_id":"6894e386f97642cbec0f41a7","slug":"people-who-went-for-mountain-walks-changed-their-plans-and-turned-to-goa-and-rajasthan-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48763-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पहाड़ों पर घूमने जाने वालों ने बदला प्लान, गोवा व राजस्थान का किया रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पहाड़ों पर घूमने जाने वालों ने बदला प्लान, गोवा व राजस्थान का किया रुख
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में अधिक बरसात के बाद हो रहे हादसों के कारण लोगों ने बुकिंग कैंसिल कराईं
भारती दुबे
फरीदाबाद। पहाड़ी इलाकों में अधिक बरसात के बाद हो रहे हादसों के कारण करीब 80 प्रतिशत लोगों ने बुकिंग कैंसिल कराईं हैं। इस समय पहाड़ी इलाकों में राज्य सरकार की ओर से भी कई इलाकों में यात्रियों का जाना वर्जित कर दिया है। ऐसे में पहाड़ों की ओर रुख करने वाले लोगों ने अब गोवा, राजस्थान, पंजाब व गुजरात जैसी जगहों पर जाने का मन बना लिया है।
9 जुलाई शनिवार को रक्षाबंधन है और 10 जुलाई को रविवार है। वहीं, 15 अगस्त को शुक्रवार व सरकारी अवकाश है, 16 अगस्त को शनिवार और 17 अगस्त को रविवार है। दो से तीन दिन की छुट्टी में कई लोग परिवार व दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कर रहे थे। कई लोग दो से तीन माह पहले ही पहाड़ों पर घूमने के लिए बुकिंग करा चुके थे, लेकिन पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों ने फिलहाल घूमने जाने का मन बदल लिया है। लोगों ने धराली, हरिद्वार, मनाली, मसूरी, ऋषिकेश व अन्य पहाड़ी इलाकों में जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है।
अब लोग गुजरात में कच्छ का रण, सोमनाथ मंदिर, द्वारका, अहमदाबाद, गिर नेशनल पार्क, और सापुतारा, राजस्थान में जयपुर, माउंट आबू, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, और मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान, पुष्कर, चित्तौड़गढ़ व प्रसिद्ध किले जाना पसंद कर रहे हैं। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग व देवी तालाब मंदिर जाने के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
-- ट्रैवल एजेंट से बातचीत
वीकेंड पर लोगों ने जो बुकिंग कराई थी, उनमें से 80 प्रतिशत से अधिक लोग टिकट कैंसिल करा चुके हैं। वहीं, 20 प्रतिशत लोग भी 9 और 15 अगस्त आने तक बुकिंग कैंसिल करवा सकते हैं। इसमें लोगों को एजेंसी की ओर से 15 से 20 प्रतिशत रद्दीकरण शुल्क काटकर बाकी का शुल्क लौटा दिया गया है। वहीं कुछ लोगों ने बुकिंग कैंसिल करवाकर अन्य शहरों की बुकिंग करवा ली है। - ट्रैवल एजेंट संतोष गुप्ता
-- -- -
बीते कुछ वर्षों से बरसात के बाद पहाड़ी इलाकों अधिक हादसे हो रहे हैं। ऐसे में जब लोग बुकिंग कैंसिल कराते हैं, तो एजेंसी को काफी नुकसान होता है। इस कारण हमने बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों की बुकिंग करना बंद कर दिया है। फिलहाल केवल गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, केरल, उटी व लोनावाला की बुकिंग की जा रही है। - ट्रैवल एजेंट नवीन कश्यप