{"_id":"68e410210bec4fd4d6006d99","slug":"people-were-made-aware-about-traffic-lights-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52999-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रैफिक लाइट पर लोगों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रैफिक लाइट पर लोगों को किया गया जागरूक
विज्ञापन
लाल सिग्नल को हृदय के आकार में प्रदर्शित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निजी अस्पताल की ओर से फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से शहरवासियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेड लाइट पर दिल की बात पर जोर दिया गया। इस दौरान ट्रैफिक लाइटों पर लाल सिग्नल को हृदय के आकार में प्रदर्शित किया गया।
इस दौरान डॉ. बिनय कुमार ने लोगों के बीच तीन स्तरों पर संदेश दिए। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार ट्रैफिक सिग्नल में रेड लाइट रुकने का संकेत देती है, उसी तरह धूम्रपान, तनाव और गतिहीन जीवनशैली जैसी आदतों को तुरंत रोका जाए। जैसे येलो लाइट हमें सावधान करती हैं, वैसे ही यह लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और बचाव के उपाय अपनाने की याद दिलाती है। अंत में ग्रीन लाइट जिस तरह आगे बढ़ने का संकेत देती है, उसी तरह यह संदेश देता है कि हमें व्यायाम, संतुलित पोषण और नियमित देखभाल की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
ट्रैफिक डीसीपी जयबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। यह पहल समाज को न केवल हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है, बल्कि यातायात नियमों को लेकर भी सजग बनाती है।