फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People were glued to the TV to watch the final of Champions Trophy

Faridabad News: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल देखने के लिए टीवी से चिपके रहे लोग

Sun, 09 Mar 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
People were glued to the TV to watch the final of Champions Trophy
सोसाइटियों में मैच देखने के लिए लगाई गईं थीं बड़ी स्क्रीन, होटलों में किए गए थे विशेष इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे शहर के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो गईं थी। रविवार को इस महत्वपूर्ण मुकाबले को देखने के लिए शहर की विभिन्न सोसाइटियों और सेक्टरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस हाई वोल्टेज मैच को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। लोग देर रात तक टीवी से चिपके रहे, वहीं कई जगहों पर विशेष आयोजन किए गए। सोसाइटियों में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गईं। इसके साथ ही होटलों में भी मैच देखने के लिए अलग इंतजाम किए गए।

रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच दुबई में फाइनल मैच खेला गया। इसे लेकर सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साहित देखने को मिला। सुबह से ही लोग मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में जैसे ही मैच शुरू हुआ लोग टीवी से छिपाकर गए। नौकरी पेशा लोग इस फाइनल मैच को देखने के लिए कंपनी और कार्यालयों से जल्दी घर घर आ गए। जिससे सड़कों पर शाम ढलते ही सन्नाटा पसर गया। शहर के सेक्टर 15, सेक्टर 37 और सेक्टर 46 के अलावा कई अन्य क्षेत्र में लोग एकत्रित हुए थे। यहां तक कि कई सोसाइटियों ने तो बड़े स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की थी, जिससे सोसाइटी के लोग एक साथ मैच का आनंद उठा सकें। शहर भर में यह चर्चा का विषय बना रहा कि कौन सी टीम विजयी होगी और कौन से खिलाड़ी मैच में अपनी छाप छोड़ेंगे।
विज्ञापन

--


बड़ी स्क्रीन पर लिया मैच का आनंद
फरीदाबाद की कई हाउसिंग सोसाइटियों में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच का लाइव प्रसारण किया गया। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जुटे और हर चौके-छक्के पर झूम उठे। सेक्टर 15, 21सी, ग्रीनफील्ड और ओल्ड फरीदाबाद की कई सोसाइटियों में खास इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

होटल-रेस्टोरेंट में बना क्रिकेट का माहौल
शहर के कई रेस्टोरेंट और स्पोर्ट्स मैदानों ने भी क्रिकेट फैंस के लिए विशेष व्यवस्था की थी। सेक्टर 12, NIT, बल्लभगढ़ और सूरजकुंड रोड के बड़े होटल और कैफे में बड़ी स्क्रीन लगाई गईं। खाने-पीने की विशेष पेशकश के साथ क्रिकेट का रोमांच लोगों ने भरपूर तरीके से एन्जॉय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed