फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People upset by sewerage overflow put up posters to sell the house

सीवरेज ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर

Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
People upset by sewerage overflow put up posters to sell the house
सीवर की समस्या को लेकर लोगों ने मकान बेचने के लिए मकान के बाहर लगाए चार्ट । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। लगातार गंदगी और सीवर ओवरफ्लो की शिकायत कर थक चुके पर्वतिया कॉलोनी वासियों ने अब घर बेचने की तैयारी कर ली है। कॉलोनी वासियों ने अपने घरों को बाहर इसके पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन

वॉर्ड नंबर-5 पर्वतिया कॉलोनी की गली नंबर 74 से लेकर 79 तक के कुछ घरों के मालिक ने घर के बाहर यह पोस्टर चस्पा है। गली के मकानों पर लगे पोस्टर में लिखा है कि, ‘यह मकान बिकाऊ है। निगम ने इनकी झुग्गियों से बदतर हालात कर दिए हैं। ऐसे में घर बेचने के सिवाय कोई चारा नहीं।’ लोगों का आरोप है कि फरवरी में नगर निगम अधिकारियों ने नई सीवर लाइन डालने का आश्वासन दिया। दो माह बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं। अधिकारियों की ओर से कोई प्रयास नहीं। ऐसे में अपना मकान छोड़ने के अलावा कोई हल नजर ही नहीं आता।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम एक्सईएन ओपी कर्दम ने बताया कि निगम गलियों में नई सीवर लाइन डालने से पहले सीवरेज के पानी को निकालने का प्रयास कर रहा है। कई लोग इस काम में बाधा डाल रहे हैं। ऐसे में काम में परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गली में सीएम आदेश पर हुए थे दुल्हन की बारात आने के इंतजाम
वॉर्ड नंबर-5 स्थित पर्वतिया कॉलोनी के गली नंबर 74, 75, 76, 77, 78 और 79 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी ज्यादा है। इसके कारण पैदल कोई अपने घर तक पहुंच ही नहीं सकता। कुछ समय पहले समस्या की शिकायत एक दुल्हन ने सीएम को ट्वीट के माध्यम से की थी। दुल्हन की बारात आने तक गली साफ रही, इसके बाद लोग बदतर हालात में रह रहे हैं। मामला नगर निगम की बजट बैठक में भी उठाया गया। इस दौरान चीफ इंजीनियर रामजी लाल ने 43 लाख रुपये की लागत से नई सीवर लाइन डाले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed