{"_id":"610007928ebc3e581c1d94af","slug":"people-unhappy-with-shelter-home-not-getting-facilities-faridabad-news-noi5959620143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम से लोग नाखुश,नहीं मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेल्टर होम से लोग नाखुश,नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम द्वारा खोरी वासियों को शेल्टर होम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से खोरीवासी नाखुश हैं। लोगों का आरोप है कि यहां खाने के लिए प्रबंध कुछ हद तक ठीक है लेकिन, रात में रुकने और सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वह कहां जाएं। यह उन्हें समझ नहीं आ रहा। इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने निगमायुक्त से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
खोरी गांव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कुछ लोग किराये के मकानों में चले गए हैं तो कई अभी भी अपनी जमीन पर तंबू और टेंट लगाकर किसी तरह रह रहे हैं। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में खोरी मुद्दे पर हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार और नगर निगम फरीदाबाद को खोरी से बेघर हुए लोगों को अस्थाई जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
हालांकि, निगम की ओर से यह सुविधा लोगों को पहले से उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन लोगों का आरोप है कि इसमें काफी खामियां है। खोरी के लोगों ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग आश्रम में सुबह-शाम खाना खिलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से तंबू और टेंटों में रह रहे लोगों को भी खाना वितरण किया जा रहा है। आश्रम के अंदर सुविधाओं का अभाव हैं। लोगों के सोने के लिए एक-एक बेड लगाया गया है। जिस घर में चार सदस्य हैं। उन्हें बेड नहीं दिया जाता हैं। उनके सामान को आश्रम में रखने की अनुमति नहीं हैं। ऐसे में वह बच्चों और सामान को लेकर कहां जाएं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में चारों ओर से परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। बेहतर होगा कि खोरी गांव के आसपास ही उन्हें कैंप लगाकर रखा जाए। जिससे उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
खोरी में बेघर हुए लोगों के लिए निगम की ओर से शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। सूरजकुंड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के अलावा भी कई जगह व्यवस्था है। लोग वहां जाकर रह सकते हैं। इसकी जानकारी निगम अधिकारियों से ली जा सकती है।
-डॉ. गरिमा मित्तल, निगमायुक्त