फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People troubled by water and electricity issues staged a road blockade at Dabua Chowk.

Faridabad News: पानी-बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने डबुआ चौक पर लगाया जाम

Sun, 19 Jul 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
People troubled by water and electricity issues staged a road blockade at Dabua Chowk.
एक महीने से संकट झेल रहे लोगों का फूटा गुस्सा, विधायक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में पानी और बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को विधायक सतीश फागना के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग डबुआ चौक पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की कमी के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, बिजली कटौती के कारण भी गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब दस दिन पहले भी इसी समस्या को लेकर डबुआ चौक पर जाम लगाया गया था। उस समय अधिकारियों की ओर से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज होकर लोगों ने दोबारा प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed