फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People troubled by unannounced power cuts in scorching heat and more than 2 crore units are consumed

गर्मी फुल...बत्ती हुई गुल: फरीदाबाद में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, 24 घंटे में दो करोड़ यूनिट फूंक रही

Fri, 13 Jun 2025 06:00 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद शहर में गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग भी बढ़ गई। जिसके बाद बिजली कटौती जारी है। अघोषित बिजली कट से लोग परेशान हैं। रिकॉर्ड के अनुसार 2 करोड़ यूनिट से अधिक खपत हो रही है।

विज्ञापन
People troubled by unannounced power cuts in scorching heat and more than 2 crore units are consumed
गर्मी के बीच बिजली की कटौती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक नगरी में मौसम की मार लोगों के लिए दोहरी सजा बन गई है। एक ओर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिन में चिलचिलाती चमड़ी झुलसाने वाली तेज धूप, रात में बिजली के बिना पसीने से तर-बतर लोगों को जागकर रात काटनी पड़ रही है।

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सुबह होते ही सूरज आग उगल रहा है। यहीं हाल शुक्रवार को भी देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़नी शुरू हो गई। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को गर्मी में थोड़ी राहत रही। इस दौरान अधिकतम तापमान में 40 के पार और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अन्य दिनों में तापमान 44 के पार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के साथ ही अघोषित बिजली कट लगना शुरू हो जाते है। बिजली विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार मांग के अनुरूप बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं, उपकरण ओवर लोड होने से अधिक गर्मी हो से सिस्टम काम करना बंद कर देता है। तापमान को नियंत्रित करने के लिए पावर स्टेशन में लगी मशीनें स्वत: बंद हो जाती है।

रिकार्ड के अनुसार 2 करोड़ यूनिट से अधिक हो रही खपत
दो से सवा दो करोड़ यूनिट तक रोजाना बिजली की खपत हो रही है। सोमवार को शहर में 231.62 लाख यूनिट, मंगलवार को 219.09 लाख यूनिट, बुधवार को 234.80 लाख यूनिट, वृहस्पतिवार को 2 करोड़ यूनिट, शुक्रवार को भी कमोबेश करीब दो करोड़ यूनिट बिजली खपत रिकार्ड की गई। ऐसे में मांग बढ़ने के साथ कटौती भी बढ़ने लगी।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम में 3 हजार से ज्यादा शिकायतें
बिजली संकट को लेकर बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में दोपहर 3 बजे तक 3150 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों के अनुसार बिजली की मांग लगभग तीन करोड़ यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है, जबकि आपूर्ति मात्र 2.52 करोड़ यूनिट ही हो पा रही है। लोड शेडिंग के माध्यम से स्थिति संभालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उपभोक्ता इससे संतुष्ट नहीं हैं। लगातार हो रही कटौती ने घरों के साथ-साथ बाजार, उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रभावित किया है।

भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। फाल्ट की सूचना मिलते ही उसे तुंरत दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, उन्हें तुंरत बदलवाया जा रहा है। -जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता

ये भी पढ़ें:
 Faridabad: घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, ट्रक की चपेट में आया; दोनों पैर कुचले, अस्पताल में भर्ती



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed