{"_id":"6952d125437a0058350636be","slug":"people-should-go-out-of-their-homes-only-when-necessary-in-the-cold-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59078-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठंड में आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठंड में आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें लोग
विज्ञापन
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड और शीतलहर का असर तेज हो गया है। सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी को फरीदाबाद में भी लागू किया गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखें और यथासंभव घर के अंदर ही रहें। आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें और ठंडी हवा से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़ों की कई परतें पहनें। विशेष रूप से सिर, चेहरे, हाथों और पैरों को ढककर रखने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट के चलते बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ठंड से बचाव के लिए पौष्टिक आहार, विटामिन-सी युक्त फल-सब्जियां और गर्म तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। वहीं शराब के सेवन से बचने को कहा गया है, क्योंकि इससे शरीर का तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन
प्रशासन ने हाइपोथर्मिया को लेकर भी चेतावनी जारी की है। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से शरीर का तापमान असामान्य रूप से कम हो सकता है, जिससे कंपकंपी, सुन्नता और गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।