फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People shivered due to cold, shivered even during the day

Faridabad News: ठंड से ठिठुरे लोग, दिन में भी छूटी कंपकंपी

Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold, shivered even during the day
फोटो-
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवाओं से फरीदाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे चला गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड को दूर किया। दिन के तापमान में गिरावट होने से दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 15 दिनों से शहर में शीतलहर चल रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को सुबह के समय ठंडी बर्फीली हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी बनी रही। दिन में भी हवाएं चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौजूदा समय में फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस तक रहना चाहिए। इसे दिन का सामान्य तापमान माना गया है। वहीं रात में 11-12 डिग्री सेल्सियस को सामान्य माना जाता है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम की ओर से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से तापमान पर असर पड़ रहा है। लिहाजा मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। नतीजन मौसम विभाग ने इस दिन को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे (ठंडा दिन) घोषित किया। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीन मलिक का कहना है कि लोग ठंड में सावधानी बरतें। फिजिशियन डॉ. जयंत ठाकुरिया ने कहा कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पीएं। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर समय पर डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन

सेक्टर-11 रहा सबसे अधिक ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय स्तर पर सेक्टर-11 क्षेत्र का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान करीब 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सेक्टर में रह रहे हजारों लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सेक्टर-11 समेत पूरे शहर में 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य से छह गुणा प्रदूषित रही हवा
स्मार्ट सिटी में मंगलवार को लोगों को ठंड के साथ प्रदूषित हवा का सामना करना पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 299 दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह गुणा अधिक खराब रहा। इसके अलावा बल्लभगढ़ में भी बहुत खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 343 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed