फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People queue up at the Aadhar Card Centre from 5 am onwards

Faridabad News: आधार कार्ड सेंटर पर सुबह 5 बजे से लाइन लगाते हैं लोग

Wed, 04 Jun 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
People queue up at the Aadhar Card Centre from 5 am onwards
जल्दी पहुंचने के बाद भी कुछ लोगों को नहीं मिल पाता है टोकन, 9 बजे से त्रुटियां ठीक करते हैं कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित आधार कार्ड सेंटर में गलतियां ठीक कराने के लिए लोगों को सुबह 5 बजे ही पहुंचना पड़ रहा है। सुबह 5 बजे पहुंचने के बाद भी कुछ लोगों को टोकन नहीं मिल पाता, जिसके कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। टोकन देने वाले कर्मचारी सुबह 8:30 या 9:00 बजे पहुंचते हैं।

सेंटर पर मौजूद लोग गर्मी में बैठने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि यहां सुबह- सुबह पहुंचना पड़ता है। उसके बावजूद टोकन नहीं मिलता। यहां कार्यरत ऑपरेटर कहते हैं कि जल्दी आओगे तो टोकन मिलेगा, नहीं तो नहीं मिलेगा। लोगों ने कहा कि इतनी भीड़ के बाद भी सही व्यवस्था नहीं है। जिन लोगों को टोकन मिल जाता है उनका कार्य हो जाता है। बाकी लोगों को वापस घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


यही नहीं, टोकन मिलने के बाद भी गारंटी नहीं होती कि काम हो ही जाएगा। त्रुटियां सही करने का समय केवल सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक है। 1 बजे के बाद कर्मचारी कार्य करने से मना कर देते हैं। लोगों का कहना है कि केवल एक छोटे से काम के लिए भी चार से पांच घंटे लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत

मैं अपनी छह महीने की बेटी का आधार कार्ड ठीक कराने के लिए आया हूं। उसमें कुछ दिक्कत है। टोकन लेने के लिए मैं सुबह 5:30 बजे ही सेंटर आ गया था, जबकि टोकन देने वाले कर्मचारी सुबह 8:30 या 9:00 बजे आते हैं। - दयानंद, सेक्टर- 8 , सीही गांव


----

मुझे अपनी मां के आधार कार्ड में नाम सही करवाना था। मैं नाइट ड्यूटी खत्म कर सुबह 6 बजे सेंटर पर आ गया। यहां आकर देखा तो पहले से ही काफी संख्या में लोग लाइन में खड़े हैं। कोई अपने साथ छोटे बच्चे लेकर आया था, तो कोई बुजुर्गों के साथ आया था। -
दीपांशु, जवाहर कॉलोनी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article