{"_id":"6905080e91eb662ddf0938c9","slug":"people-of-the-district-ran-for-national-unity-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54708-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रीय एकता के लिए जिले के लोगों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रीय एकता के लिए जिले के लोगों ने लगाई दौड़
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का किया गया आयोजन, जिला और उपमंडल स्तर पर हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बल्लभगढ़ के विधायक मौजूद रहे। वहीं बड़खल, बल्लभगढ़ एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र में उपमंडल स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत विधायक मूलचंद शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। इस मौके पर भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल तथा भाजपा बल्लभगढ़ अध्यक्ष सोहन पाल छोकर भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया गया।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 31 अक्तूबर से 26 नवंबर तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर एकता, स्वच्छता, नशा-मुक्ति और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बल्लभगढ़ में रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं, खेल प्रतिभाओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
मैराथन सेक्टर-12 खेल परिसर से आरंभ हुई और सेक्टर-15 मार्ग से होते हुए लेबर कोर्ट तक पहुंची। इसके उपरांत वापस लौटते हुए यह दौड़ पुनः सेक्टर-12 खेल परिसर पर उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।
सब डिविजन लेवल पर गौंछी पुलिस स्टेशन से आयोजित मैराथन को एनआईटी विधायक सतीश फागना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फागना ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री बने थे। जिन्होंने देश की सभी रियासतों को एक झंडे के नीचे संगठित किया।
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मैराथन का भाजपा नेता टिपरचंद ने शुभारंभ किया। मैराथन एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक, राजकीय विद्यालय और पंचायत भवन होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई।
इसके साथ बड़खल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मैराथन का शुभारंभ एसडीएम बड़खल तथा नगर निगम पार्षदों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैराथन बीके चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी-5 मार्ग से होते हुए चिमनीबाई धर्मशाला तक उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, एडीसी सतबीर मान, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम मयंक भारद्वाज, मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।