फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Shiv Colony got relief from Supreme Court

Faridabad News: शिव कॉलोनी के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

Sun, 29 Jun 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
People of Shiv Colony got relief from Supreme Court
केस चलने तक नहीं होगी तोड़फोड़, मिला स्टे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। तोड़फोड़ के विरोध में 67 दिन से धरने पर बैठे शिव कॉलोनी सेक्टर 3 के लोगों को मुख्यमंत्री के दरबार में दो बार फरियाद लगाने के बाद मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद इलाके के लोगों ने धरना शुरू कर दिया। धरने के साथ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहां से फिलहाल स्टे मिल गया है।


आपको बताते चलें कि शुक्रवार को शिव कॉलोनी के तोड़ फोड़ मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सामने वाली पार्टी को नोटिस निकालकर केस चलने तक स्टे घोषित कर दिया। धरना कमेटी की तरफ से इस केस को सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट प्रदीप गुप्ता लड़ रहे हैं। स्टे ऑर्डर लाने पर शिव कॉलोनी के निवासियों ने धरना कमेटी टीम के प्रधान मदनपाल, रामदास दरोगा लखपत राय एडवोकेट, देवेंद्र, संजीव कुमार, धीरेन्द्र, पृथी, टीकम, आजाद, विक्रम सिसोदिया का फूल मालाओं से स्वागत किया और अपने आशियानों को सुरक्षित रहने की खबर सुनकर सभी लोगों के चेहरों पर प्रसन्नता नजर आई। धरना कमेटी ने ये घोषणा की कि धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed