फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of SGM Nagar will get relief from dilapidated roads

Faridabad News: एसजीएम नगर के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगा छुटकारा

Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
People of SGM Nagar will get relief from dilapidated roads
हेमलता रावत
विज्ञापन

फरीदाबाद। एसजीएम नगर में रहने वाले लोगों को जर्जर सड़कों से छुटकारा मिलेगा। नगर निगम की ओर से करीब 20 से अधिक सड़कों को इंटर लॉकिंग टाइल्स से बनाया जाएगा। जिसको लेकर निविदा जारी कर दी गई है। वार्ड नंबर 18 में एसजीएम नगर शहर की बड़ी कॉलोनियों में से एक है।

यहां 20 हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। लेकिन, नगर निगम की ओर से कॉलोनी के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती हैं। कभी लोगों को सीवर की समस्या से जूझना पड़ता है ताे कभी जर्जर सड़कों की वजह से उनको आवागमन करने में परेशानी होती है। जिसको लेकर लोगों की ओर से कई बार नगर निगम को शिकायत की जा चुकी है। उसी का ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से एसजीएम नगर की करीब 20 से अधिक सड़कों को बनाया जाएगा। यह कार्य आने वाले तीन महीने के अंदर कर दिया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए नगर निगम की ओर से करीब 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed