{"_id":"64a4562157f410c1b70c8028","slug":"people-of-rajiv-colony-protested-due-to-lack-of-electricity-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8290-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली नहीं आने से राजीव कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली नहीं आने से राजीव कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
Tue, 04 Jul 2023 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दो दिन से बिजली नहीं आने की वजह से राजीव कॉलोनी डबुआ मंडी के लोगों ने एनआईटी दो नंबर पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं ने सड़क को जाम कर दिया।
राजीव कॉलोनी निवासी ओमवती, लीलावती, रोशनी, ललिता ने बताया कि उनके एरिया में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है, जिसकी वजह से उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर तीन बजे से बिजली नहीं होने की वजह से उनको गर्मी के साथ पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एसडीओ ऋषभ गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा डबुआ मंडी के पास तोड़फोड़ की गई थी। जिसके चलते बिजली के ट्रांसफार्मर का पोल टूट गया। उस पोल को ठीक करने में समय लगा इसलिए बिजली बाधित रही। उन्होंने बताया कि देर शाम तक बिजली आ जाएगी।