फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of NIT area demonstrated for drinking water

पेयजल के लिए एनआईटी क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
People of NIT area demonstrated for drinking water
फरीदाबाद। जिले में अघोषित बिजली कटौती से लोगों से परेशान है। सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सात से आठ घंटे बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा परेशानी राजीव कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी और तिलपत क्षेत्र में रही। बिजली न आने से घरों में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही, जिससे दिनभर लोग परेशान रहे। वहीं पेयजल की समस्या से जूझ रहे एनआई एक बी ब्लॉक वासियों ने नगर निगम में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से हर साल सर्दियों में विशेष मरम्मत कार्य किया जाता है। इसके लिए पांच से सात करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। घंटों बिजली कटौती के साथ लोगों को आश्वासन दिया जाता है कि गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए कट लगाए जा रहे हैं। ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और ओवरलोड फीडरों का लोड बढ़ाया जा रहा है, लेकिन भीषण गर्मी ने बिजली निगम अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है। मंगलवार को सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। तिलपत क्षेत्र में रात 11 बजे गई बिजली सुबह करीब पांच बजे आई। नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही फिर चली गई। यही स्थिति शहर के अन्य इलाकों में देखने को मिली। जिससे लोग काफी परेशान है। लोग ट्विटर के माध्यम से शिकायत कर रहे हैं लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बिजली कंट्रोल रूम में फॉल्ट और ब्रेक डाउन की 800 से ज्यादा शिकायतें आई।
विज्ञापन

---
घरों में सप्लाई हो रहा सीवर का पानी
एनआईटी एक बी ब्लॉक के लोग सोमवार को पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम पहुंचे। महिलाओं ने निगमायुक्त यशपाल यादव के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता अंजू गेरा ने बताया कि एक माह से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम की ओर से पानी सप्लाई का कोई समय निश्चित नहीं है। रात-रात भर जागकर लोगों को इंतजार करना पड़ता है। अगर पानी आता भी है तो वह इतना गंदा होता है कि उससे बर्तन भी नहीं धोए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में रेनीवेल और बूस्टर लगे हैं, लेकिन इनका पानी लोगों को न देकर अवैध आरओ प्लांट वालों को सप्लाई किया जा रहा है। लोग नगर निगम का पानी का बिल भी भर रहे हैं और आरओ प्लांट से महंगे दर पर पानी खरीद कर भी पी रहे हैं। इससे लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। मुख्य अभियंता रामजी लाल ने लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सप्ताह में दो दिन आता है पानी
सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में गर्मी से पेयजल सप्लाई के हालात इस कदर बिगड़े हैं कि सप्ताह में दो दिन पानी आता है। ऐसे में यदि बिजली चली जाए तो लोग दिनभर पानी के लिए परेशान रहते हैं। मजबूरीवश प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।

बिजली निगम की ओर से लोगों को बेहतर बिजली देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जल्द व्यवस्था में सुधार होगा।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed