फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Mohammadpur Colony will get relief from waterlogging and broken roads

Faridabad News: मोहम्मदपुर कॉलोनी के लोगों को जलभराव और टूटी सड़कों से मिलेगी राहत

Thu, 14 Aug 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
People of Mohammadpur Colony will get relief from waterlogging and broken roads
पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़कें और ड्रेन बनाने का काम किया जाएग, 7 महीने का दिया गया है समय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के ग्रामीण-शहरी मिश्रित क्षेत्र मोहम्मदपुर कॉलोनी में रहने वाले लोगों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बरसात के मौसम में यहां सड़कों पर पानी भरना, कीचड़ जमा होना और नालियों का जाम हो जाना आम समस्या रही है। कई वर्षों से लोग इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। अब कॉलोनी करीब पांच करोड़ रुपये से विकास कार्यों होंगे। यहां 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक्स की सड़कें बिछाने और ड्रेन टाइप-1 का निर्माण करने का काम शुरू होने जा रहा है। मार्च तक कार्य पूरा करने की समय सीमा रखी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में पक्की और समतल सड़कों की कमी के कारण बारिश होते ही जगह-जगह जलभराव हो जाता है। यह पानी कई दिनों तक खड़ा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कीचड़ के कारण बच्चों और बुजुर्गों को गिरने का डर बना रहता है। वहीं, रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं, जो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में उन्हें काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी गलियों में पानी भरा रहने के कारण लोगों को ऑफिस जाने व बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी भरा होने के कारण कई बार दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो जाते हैं लेकिन अब लोगों को इन सभी समस्याओं से निजात मिलने जा रही है।
विज्ञापन


तकनीकी समाधान कर रहा है निगम नए प्रोजेक्ट के तहत 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक्स का उपयोग किया जाएगा। यह ब्लॉक्स सामान्य ईंट या पत्थर के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं। 80 मिमी की मोटाई इन ब्लॉक्स को भारी वाहनों के दबाव को सहने लायक बनाती है। इन ब्लॉक्स को बिछाने से पहले नीचे क्रश स्टोन और रेत की परत बनाई जाएगी, जिससे पानी नीचे रिसकर जलभराव रोकने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भविष्य में भी आसानी हो सकेगी मरम्मत
निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह टाइल्स बिछाने के बाद यदि किसी हिस्से में नुकसान होता है तो केवल उस हिस्से के ब्लॉक्स हटाकर नया लगाया जा सकता है पूरी सड़क नहीं तोड़नी पड़ती। इससे लोगों को भी समस्या नहीं होगी और विभाग भी कम खर्च में मरम्मत का काम करवा पाएगा।

जलभराव के लिए सबसे बेहतर विकल्प है ड्रेन टाइप-1
सड़क निर्माण के साथ-साथ कॉलोनी में ड्रेन टाइप-1 का निर्माण होगा। इस प्रकार की ड्रेन कंक्रीट की बनी होती है और इसे ढलान के हिसाब से डिजाइन किया जाता है, ताकि पानी तेजी से बाहर निकल सके।इसके आकार के कारण गंदा पानी और बरसाती पानी आसानी से निकल जाता है। वहीं ढके हुए हिस्सों में निरीक्षण चैंबर बनाए जाते हैं, जिससे सफाई भी आसान से हो सकती है।



वर्जन
निगम क्षेत्र में शामिल सभी कॉलोनी में तेजी से विकास कार्य किया जा रहे हैं। जल्दी कहीं नई परियोजनाओं को भी जमीनी स्तर पर शुरू किया जाएगा।- नितिन, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed