फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Jeevan Nagar demonstrated for drinking water

पेयजल के लिए जीवन नगर के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Apr 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
People of Jeevan Nagar demonstrated for drinking water
फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट-2 में जरूरी सुविधाओं की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि गली नंबर एक में सीवर, बिजली और पानी की समस्या का अंबार लगा है। सीवर लाइन डाली नहीं, लेकिन अधिकारी कहते हैं जल्द चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने जीवन नगर पार्ट-2 में करीब पांच हजार लोग निवास करते हैं। पिछले पांच साल से कॉलोनी में पानी और सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। वोट मांगने आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता है। संजय ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों आरटीआई लगाई गई थी। जिसमें निगम अधिकारियों ने बताया कि गली में सीवर लाइन डाली गई है जल्द चालू कर दी जाएगी। लोगों का आरोप है कि गली में कोई सीवर लाइन नहीं डाली गई है। गिरी राज ने कहा कि पेयजल की भी सुविधा नहीं है। पानी सप्लाई के लिए पेयजल लाइन नहीं डाली गई। इस कारण टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक सभी को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। इससे काफी परेशान है। सभी आश्वासन देकर लौटा देते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध नगर निगम मुख्य अभियंता रामजी लाल ने कहा कि अधिकारियों को भेज कर सीवर लाइन डालने की जांच कराई जाएगी। टैंकरों से पानी की व्यवस्था की जाएगी।
कॉलोनी में सीवर और पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों के पास शिकायत लेकर जाते है तो आश्वासन देकर लौटा देते हैं। - माया देवी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चुनाव के समय नेता दिनभर कॉलोनी में चक्कर लगाते हैं, लेकिन लोगों की समस्याओं के समय कोई नजर नहीं आता है।
- मानवती, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed