{"_id":"675725172d0ea8675a083223","slug":"people-of-eight-villages-will-get-relief-from-drinking-water-problem-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-34568-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आठ गांव के लोगों को पेयजल की समस्या से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आठ गांव के लोगों को पेयजल की समस्या से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
एक करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से गांव में लगेंगे दो-दो ट्यूबवेल, 50 हजार ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
हेमलता रावत
फरीदाबाद। जिले के आठ गांवों में गर्मी आने से पहले पेयजल की किल्लत से नगर निगम छुटकारा दिलाएगा। लंबे समय से इन गांवों के करीब 50 हजार लाेग पेयजल से महरूम थे। निगम की ओर से इस योजना की कवायद शुरू कर दी गई है। 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से इन गांवों में पेयजल पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक गांव में दो-दो ट्यूबवेल के जरिए ग्रामीणों को पानी मिलेगा।
गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। उस समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। जिले के आठ गांवों जो नगर निगम के अंदर आ गए हैं उसमें दो-दो नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जिसको लेकर उनकी ओर से निविदा जारी कर दी गई है।
साल 2021 में जिले के 40 गांवों को नगर निगम में लिया गया था। उन गांवों में पेयजल की समस्या होने की वजह से गांव वालों को गर्मी के दिनों में परेशानी होती है। पेयजल समस्या दूर करने के लिए जिले के आठ गांवों - भतौला, नीमका, नचौली, बुढ़ेना, बादशाहपुर, खेड़ी खुर्द, भूपानी और फैजपुर नीमका में दो-दो ट्यूबवेल को लगाए जाएंगे। जिससे यहां रहने वाले लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- --
बोतल खरीदकर पीते हैं पानी
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि इन सभी गांव में करीब एक करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से दो दो नए ट्यूबवेल को लगाया जाएगा। जिसको लेकर निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम की इस परियोजना से 8 गांवों के लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को पेयजल मिल सकेगा। अभी तक इन गांवों में केवल हैंडपंप के जरिए पेयजल मिलता है। इसके अलावा लोग पानी (पानी की बोतल) खरीदकर पीते हैं।