फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of BPTP Parkland Society yearn for basic facilities.

Faridabad News: बीपीटीपी पार्कलैंड सोसाइटी के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरसे

Sun, 02 Jun 2024 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
People of BPTP Parkland Society yearn for basic facilities.
एक महीने पहले खोदी थी सड़क, अभी तक नहीं हुई मरम्मत, लोग परेशान
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी पार्कलैंड प्राइड पीवी ब्लॉक में लोग टूटी सड़कों की समस्या से परेशान हैं। आरोप है कि प्रतिमाह मेंटेनेंस चार्ज वसूलने के बाद भी बिल्डर सुविधा के नाम पर आनाकानी कर रहे हैं। 20 से ज्यादा परिवार पिछले करीब तीन वर्षों से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। लोगों को ओसी तो मिल गया है लेकिन सुविधाओं की आस आज भी लगी हुई है।

बीपीटीपी पार्कलैंड प्राइड पीवी ब्लॉक में कई वर्षों से सीवर, पानी व सड़क की समस्या बनी हुई हैं। यहां पिछले ढ़ाई साल से बिजली की उचित व्यवस्था नहीं थी, गर्मी में लग रहे बिजली के कटों से लोग बेहाल थे। बार-बार शिकायत के बाद छह महीने पहले ही बिजली की व्यवस्था की गई। उसके बाद भी लोग अघोषित कटों से जूझ रहे हैं। लोगों ने बताया कि ब्लॉक में सड़कों की मरम्मत के नाम पर सड़क को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया है। एक महीने से लोग बिल्डर से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा सोसाइटी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं है। पिछले साल बारिश का पानी सड़कों पर व्यर्थ बहता रहा।
विज्ञापन




ढ़ाई साल तक लिया स्ट्रीट लाइट का चार्ज, अब जाकर मिली सुविधा

स्थानीय निवासी दीपक शर्मा सहित अन्य ने बताया कि बिल्डर मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिमाह 3500 रुपये और स्ट्रीट लाइट का चार्ज 1300 रुपये वसूलता है। यहां करीब 160 प्लॉट हैं जो 250 से 300 गज के हैं। लोगों ने करीब ढ़ाई साल तक ब्लॉक में स्ट्रीट लाइट का चार्ज दिया लेकिन लाइटें नहीं थी। लोगों के रोष जताने और नाराजगी जाहिर करने के बाद पांच महीने पहले ही लाइटें लगाई गई हैं। प्लॉट खरीदार जरूरी सुविधा नहीं होने के कारण यहां रहने के लिए नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों से बातचीत

तीन साल से लोग सुविधाओं के अभाव में रह रहे हैं। ब्लॉक की लगभग सभी सड़कें टूटी और क्षतिग्रस्त हैं। आवागमन के दौरान लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। - दुष्यंत शर्मा, प्रधान, आरडब्ल्यूए



सोसाइटी में तीन वर्ष से रह रहे हैंं। सभी प्रकार के चार्ज देने के बाद भी सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। बिल्डर की लापरवाही से लोग बेहाल हैं। - राजकुमार चौधरी उप प्रधान, आरडब्ल्यूए।

बिल्डर से बातचीत

बीपीटीपी पार्कलैंड प्राइड पीवी ब्लॉक में सड़कों की मरम्मत के लिए खोदा गया है। मरम्मत कार्य फिलहाल चल रहा है, 15-20 दिनों में पूर्ण रूप से सड़कों का निर्माण हो जाएगा। - रोहित मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीपीटीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed