फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People not taking interest in property ID verification

Faridabad News: प्रॉपर्टी आईडी के सत्यापन में रुचि नहीं ले रहे लोग

Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
People not taking interest in property ID verification
-घर-घर जा रहे नगर पालिका के कर्मचारियों का आरोप, लोग नहीं कर रहे सहयोग
विज्ञापन

-कस्बे में 1950 आईडी का होना है सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका कर्मचारी घर-घर जाकर प्राॅपर्टी आईडी (पीआईडी) सत्यापन के कार्य कर रह रहे हैं इसके बावजूद लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण शहर की 1950 प्रॉपर्टी आईडी का सत्यापन अटका हुआ है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने घर-घर जाकर सत्यापन करने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए हुए हैं। अब प्रॉपर्टी मालिक खुद नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर अपनी प्रापर्टी आईडी का सत्यापन करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी मालिक शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पोर्टल पर खुद अपनी प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन कर सकते हैं।



14 वार्डों में लगभग 1950 प्रॉपर्टी आईडी अभी तक अपडेट नही हुई हैं। अब भी गलतियां हैं या फिर मालिक के नाम ही दुरुस्त नहीं हैं। नगर पालिका दुरुस्त कराने के लिए स्वयं सत्यापन पर जोर दिया। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने घर-घर सत्यापन कार्य व कैंप भी लगाए। अब लोग अपनी प्रॉपर्टी आईडी के डाटा की जांच नगर पालिका कार्यालय में ही करा सकेंगे। इसके अलावा वह खुद पोर्टल https://property.ulbharyana.gov.in/ पर डॉटा जांच कर सकते हैं। अगर इस दौरान कोई गलती है तो उसे भी दुरुस्त कराया जा सकता है।
विज्ञापन



---------
स्वयं सत्यापन के बाद नहीं हो पाएगी पीआईडी से छेड़छाड़
नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन प्रॉपर्टी आईडी में स्वयं सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है, उन प्रॉपर्टी आईडी में कोई भी अनजान व्यक्ति मालिक का नाम नहीं जान पाएगा। साथ ही उस प्रॉपर्टी आईडी से कोई अन्य छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। स्वयं सत्यापन का एक फायदा यह भी होगा कि जो गलतियां उसमें रह गई हैं उन्हें दूर कराने के बाद उस प्रॉपर्टी का मालिक भी साबित हो जाएगा। नगर पालिका की ओर से लोगों को प्रॉपर्टी आईडी के स्वयं सत्यापन कार्य कराने की भी अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------
प्रॉपर्टी डाटा का स्वयं-सत्यापन अनिवार्य


उन्होंने कहा कि जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अभी तक अपने प्रॉपर्टी आईडी को स्वयं-सत्यापित नहीं किया है, वह एनडीसी पोर्टल पर स्वयं-सत्यापन जरूर कर दें। इसके बाद लोग आसानी से एनडीसी निकाल सकेंगे। प्रॉपर्टी मालिक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपनी प्रॉपर्टी आईडी के माध्यम से प्रॉपर्टी डाटा सर्च करें तथा सभी कॉलम में दी गई जानकारी का अवलोकन करके हां पर क्लिक करके स्वयं-सत्यापन के लिए सबमिट करें। अगर आपके डाटा में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उसके सुधार के लिए आपत्ति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डाटा को स्वयं सत्यापित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed