फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People get relief from pollution due to strong winds

तेज हवा चलने पर प्रदूषण से लोगों को मिली राहत

Sat, 26 Dec 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
People get relief from pollution due to strong winds
फरीदाबाद। प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से जूझ रहे लोगों को तेज हवा चलने से थोड़ी राहत मिली। इससे प्रदूषण कण जमीन पर आ गए हैं। शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में एक्यूआई में 48 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह से प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया था। हवा की गति धीमी होने से प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा होने लगे थे, जिससे एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा था। करीब एक सप्ताह तक एक्यूआई 400 से ऊपर बना रहा। सुबह व शाम स्मॉग भी छाया रहा। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई व आंखों में जलन की समस्या भी हुई। अस्पतालों में सांस और हृदय रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई थी। शुक्रवार को तेज हवा चलने से प्रदूषण में सुधार होना शुरू हुआ। तेज हवा से प्रदूषित कण जमीन पर आ गए। सुधार का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, शनिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 48 अंक कम है। शहर में अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 16 क्षेत्र का एक्यूआई 304, एनआईटी क्षेत्र में 303 व सेक्टर 30 क्षेत्र का एक्यूआई 293 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 221 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed