{"_id":"69b463d76b560f58250b4224","slug":"people-gathered-in-mosques-on-alavida-jume-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64890-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़े लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे के अवसर पर औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में अकीदत और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर की तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ा। विशेष रूप से ओल्ड फरीदाबाद स्थित तालाब वाली मस्जिद और एनआईटी-5 स्थित मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाया। शुक्रवार दोपहर से ही मस्जिदों में नमाजियों का आना शुरू हो गया था। ओल्ड फरीदाबाद की ऐतिहासिक तालाब वाली मस्जिद में मस्जिद के अंदर नमाज के लिए जितने लोग बैठे दिखाई दिए, उतने ही अंदर पहुंचने की जद्दोजहद में गेट पर नजर आए। भीड़ को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।