फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People facing problems due to non-construction of 500 meter road

Faridabad News: 500 मीटर की सड़क नहीं बनने से लोगों को परेशानी

Thu, 19 Sep 2024 07:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
People facing problems due to non-construction of 500 meter road
9 महीने से चल रहा है काम, निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नहीं को रहा सिटी बस का संचालन
विज्ञापन

यात्रियों को दोगुना किराया देकर करना पड़ता है सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़-मंझावली रोड निर्माण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। गांव लहंडोला के पास 500 मीटर की सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। एक तरफ की सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन दूसरी ओर का कार्य पूरा नहीं होने की वजह से पिछले 6 महीने से सिटी बस की ओर से 909 रूट को डायवर्ट किया हुआ है। जिसकी वजह से गांव मंझावली की ओर जाने वाले यात्रियों को दोगुना किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।

करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बने 16 किलोमीटर लंबे रोड को बल्लभगढ़ से तिगांव तक सीमेंट और क्रंक्रीट से बनाया गया है। जबकि तिगांव से मंझावली रोड को रोड़ी-तारकोल से बनाया जा रहा है। वहीं गांव लहंडोला के निकट रोड को आरएमसी बनाने का कार्य किया जा रहा है। एक तरफ की सड़क बनकर तैयार हो गई है। वहीं दूसरी ओर की 500 मीटर सड़क का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिसकी वजह से इस सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करीब 25 गांवों के लोगों का आवागमन सुचारू होगा। बल्लभगढ़-तिगांव रोड पर नीमका जेल, एनटीपीसी, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज तिगांव, तिगांव अनाज मंडी, मंझावली यमुना घाट आने-जाने के लिए इस रास्ते का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

----

निर्माण कार्य की वजह से बंद है बस
इस रूट की 909 नंबर बस छह महीने से बंद है। जिस वजह से करीब दो हजार यात्रियों को परेशानी हो रही है। लहंडोला गांव के निकट सड़क खराब होने की वजह से बस का संचालन शुरू नहीं किया गया है। सड़क के निर्माण के चलते रूट को परिवर्तित कर दिया गया था। पहले यह बस बल्लभगढ़ से एनटीपीसी, जिला जेल, नीमका, नवादा, तिगांव, मंधावली, लहंडोला, रायपुर कलां, घरौड़ा, अलीपुर, बेला, घुडासन से मंझावली के लिए जाती थी। जबकि निर्माण की वजह से बस को बल्लभगढ़ से ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-29, अमृता अस्पताल से होते हुए भूपानी, जसाना, नचौली से सिडोला मोड़ से मंझावली जाना पड़ता है। बस बंद होने से मंझावली की ओर जाने वाले लोगों को ऑटो में सफर कर दोगुना किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बरसात की वजह से निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। बरसात रुकते ही 500 मीटर की सड़क को भी बना दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को आवागमन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।- प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article