फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People face problems due to non-switching of street lights in Aagaam Society

Faridabad News: आगमन सोसाइटी में स्ट्रीट लाइटें न जलने से लोगों को परेशानी

Mon, 03 Mar 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
People face problems due to non-switching of street lights in Aagaam Society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-70 की आगमन सोसाइटी में कई समस्याएं बनी हुईं हैं। यहां सीवर के गंदे पानी के कारण निवासी परेशान हैं। इसके साथ ही पार्क न होने की वजह से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोसाइटी में बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। स्ट्रीट लाइटें होने के बावजूद लोगों को अंधकार से गुजरना पड़ता है।
अमर उजाला संवाद के दौरान आरती, अंकित, बबली, इंदू, अंजू, सचिन व अन्य लोगों ने बताया कि समस्याओं के बीच सोसाइटी के निवासी रहने को मजबूर हैं। निवासियों का कहना है कि जब वह सोसाइटी के बाहर जाते हैं तो उन्हें कोई साधन नहीं मिलता। यदि कोई ऑटो या ई रिक्शा मिलता है तो वो मुंह मांगी रकम वसूल करते हैं। निवासियों का कहना है कि उन्हें कोई सरकारी बस या सरकार की ओर से कोई अन्य वाहन उपलब्ध कराया जाए। सुबह स्कूल के बच्चों को काफी दूर तक पैदल सफर करना पड़ता है। इसके अलावा पहले पीले रंग की स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थी जिससे सभी को परेशानी होती थी।
विज्ञापन

निवासियों की ओर से शिकायत के बाद उन्हें बदल दिया गया लेकिन बदलने के बाद अधिकतर लाइटें बंद रहती हैं। स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण रात के समय महिलाओं का निकलना सुरक्षित नहीं हैं। इसके साथ ही सोसाइटी के बाहर की सड़क बहुत खराब थी जिससे कई हादसे भी हुए। जिसके बाद सड़क बनाई गई लेकिन दो महीने ही सड़क फिर से टूटने लगी। इसके अलावा सोसाइटी में सीवर की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed