{"_id":"690e3d7ac1cbba005e0c2544","slug":"people-dump-garbage-at-the-gate-of-ayushman-arogya-mandir-in-ac-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55261-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसी नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के गेट पर कूड़ा डाल देते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसी नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के गेट पर कूड़ा डाल देते हैं लोग
विज्ञापन
मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
नीरज धर पाण्डेय
फरीदाबाद। सरकारी दावों के विपरीत फरीदाबाद के एसी नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की हालत काफी खस्ता है। यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सफाई व्यवस्था की बदहाली से मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान हैं। परिसर का मुख्य गेट लंबे समय से टूटा हुआ है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से भीतर प्रवेश कर जाता है। आसपास के लोग मुख्य द्वार के पास कूड़ा डाल देते हैं, जिससे यहां गंदगी और बदबू बनी रहता है। यही वजह है कि आवारा पशु अक्सर गेट के पास मंडराते रहते हैं और आने-जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं।
परिसर में लोग धूम्रपान करने घुस आते हैं। बच्चे यहां कंचे खेलने लगते हैं और आसपास के लोग अपने निजी वाहन यहीं खड़े कर देते हैं। मरीजों को तो परेशानी होती ही है, हम लोगों को भी कार्य करने में मुश्किल होती है।-बबीता, आशा वर्कर
यहां मरीज सुविधाओं की कमी से परेशान रहते हैं। मेरा सात साल का बेटा है। मेरे बच्चे को बुखार और खांसी है, उसी के लिए दवा लेने आई हूं। लेकिन दवा काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने पहले देरी का हवाला देते हुए दवा देने से इनकार कर दिया फिर बाद में आग्रह करने पर दवा तो मिल गई, पर सिरप नहीं मिल सका। अक्सर यहां पूरी दवा नहीं मिल पाती, हमें बाहर से खरीदनी पड़ती है।- ऊषा देवी, एसी नगर
विज्ञापन
मैं गर्भवती हूं। मैं नियमित जांच के लिए यहां आती रहती हूं। यहां परिसर के सामने कूड़ा पड़ा रहता है। यहां दवाएं अक्सर खत्म रहती हैं। भीड़ ज्यादा होने पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। हालांकि डॉक्टर और स्टाफ का व्यवहार ठीक रहता है।-कविता यादव, एसी नगर
आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर की साफ-सफाई और मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम फरीदाबाद की है। हमने निगम को इस संबंध में शिकायत भेजी है और हमें आश्वासन मिला है कि जल्द ही सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। यहां पर दवाइयों की नियमित तौर पर कमी नहीं रहती। समय पर ही दवाइयों की आपूर्ति करा ली जाती है। - डॉ. दीपक चोपड़ा, चिकित्सा अधिकारी