फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People busy vacating their houses in Jamai Colony

जमाई कॉलोनी में अपने घरों को खाली करने में जुटे लोग

Sun, 29 Aug 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
People busy vacating their houses in Jamai Colony
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव में तोड़फोड़ के बाद अब सैनिक कॉलोनी सेक्टर 49 के टी-प्वाइंट पर स्थित जमाई कॉलोनी, सुरजकुंड स्थित लकड़पुर, पाली क्रेशर जोन और गुुरुकुल की अवैध कॉलोनियों में बसे लोगों को उजाड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए निगम की ओर से कॉलोनी में मुनादी करवा दी गई है। बाकायदा लोगों को नोटिस बांटे गए हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई से घबराए लोगों ने काफी संख्या में अपने घरों को खुद ही छोड़कर जाना शुरू कर दिया है। यह तोड़फोड़ कार्रवाई एक सितंबर से शुरू होगी। क्योंकि नगर निगम को 10 दिन के लिए पुलिस फोर्स मिल चुकी है।
विज्ञापन

अरावली में वन भूमि पर बसी अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ कार्रवाई पहले शनिवार को पुलिस ने जमाई और गुरुकुल इंद्रप्रस्थ दोनों कॉलोनयिों में पैदल मार्च निकाला। प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अरावली में बने प्रकार के निर्माणों को ढहाये जाने के आदेश दिए थे। इसमें फार्म हाउस, होटल, शिक्षण संस्थान, सोसाइटियां व कॉलोनियां शामिल है। फार्म हाउसों पर खानापूर्ति की तोडफ़ोड़ कार्रवाई करने के बाद अब नगर निगम ने सैनिक कॉलोनी चौक स्थित अरावली में बसी जमाई कॉलोनी में तोडफ़ोड़ की तैयारी की है। शनिवार को भारी पुलिस बल कॉलोनी में पहुंचा था।
विज्ञापन

इससे कॉलोनियों वासियों में अफरातफरी मच गई, लोग सहम गए। पुलिस ने लोगों को घरों को खाली करने के लिए समझाया। कॉलोनी में मार्च निकाल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पूर्व नगर निगम की ओर से कॉलोनी में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर दिए गए थे। नोटिस के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि अपने मकानों व दुकानों को खाली कर लें नहीं तो नगर निगम जब कार्रवाई करेगा तो तोड़फोड़ का सारा खर्चा संबंधित व्यक्ति से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग खाली करने लगे घर
नगर निगम के नोटिस और पुलिस की सख्ती के बाद लोग अपना घर खुद भी खाली करके जाने लगे है। लोग अपने जरूरी सामानों को दूसरी जगह सुरक्षित कर रहे है। ताकि उनके जरूरी सामान का कोई नुकसान नहीं हो। हालांकि कालोनी के कई लोगों का कहना है कि वह अपना घर तो खाली कर रहे है, लेकिन यह जमीन नहीं छोड़ेंगे। वह यहां पर काफी साल पहले आकर बसे थे।

नगर निगम ने तोड़फोड़ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस फोर्स भी मिल गई है। जमाई कॉलोनी में एक सितंबर से तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद गुरुकुल इंद्रप्रस्थ व अन्य अवैध निर्माणों को ढहाया जाएगा।
- यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed