फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are worried about their families living in states near the border

Faridabad News: लोगों को बॉर्डर के पास के राज्यों में रह रहे परिवारजनों की चिंता

Sat, 10 May 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
People are worried about their families living in states near the border
दिन में कई -कई बार फोन पर जान रहे हालचाल
विज्ञापन


भारती दुबे
फरीदाबाद। देश में जिस तरीके के हालात बने हुए हैं, ऐसे में सभी को पाकिस्तान बॉर्डर के पास के राज्यों में रह रहे परिजनों की अधिक चिंता हो रही है। ऐसे में सभी लोग रोजाना अपने परिजनों से फोन पर बातचीत कर हाल चाल जान रहे हैं और उनको अपने पास बुलाना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरीके के हालात है, उसमें हम उनके पास भी नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा परिवार में जो सदस्य बुजुर्ग हैं वो खुद सफर कर यहां नहीं आ सकते हैं। जिसके कारण उन लोगों के अंदर एक अलग ही डर बना हुआ है। ऐसे में सभी लोग अपने परिवार के सलामती की दुआ कर रहे हैं।

लोगों से बातचीत


मेरा परिवार जम्मू में रहता है। मुझे हमेशा डर लगता रहता है कि कहीं मेरे परिवार को कुछ हो न जाए। मैं रोज अपने माता पिता से समय- समय पर फोन पर बात करती रहती हूं। उन्होंने मुझे बताया कि वहां पूरी रात ब्लैक आउट रहा। रात को उन्हें काफी आवाजें भी सुनाई दीं। । - आरती पंडिता, आगमन सोसाइटी, सेक्टर - 70
विज्ञापन

--

मेरी परिवार गुजरात में रहता है। मेरे पिताजी काफी बुजुर्ग हैं। मुझे उनकी काफी चिंता रहती है। अभी जो देश में चल रहा है, उससे कहीं न कहीं सबके दिल में डर बना हुआ है। हालांकि अभी गुजरात में ऐसा कुछ नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी मैं उनको रोजाना फोन कर उनके हालचाल जानती हूं। - उमा दीक्षित पर्वतीय कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


--

मेरा बेटा जम्मू में रहता है, मुझे हमेशा उसकी चिंता रहती है। मैंने उसको कहा है वो कुछ समय के लिए मेरे पास ही आ जाए। लेकिन उसने कहा कि वो अपनी नौकरी छोड़कर नहीं आ सकता है। ऐसे में बेटे को लेकर दिल में डर बना रहता है। मैं उसको दिन में कई बार फोन कर उसका हाल जानती हूं। - कुसुम, जवाहर कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article