फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are troubled by the problem of water and lift in the Civil Hospital.

Faridabad News: नागरिक अस्पताल में पानी और लिफ्ट की समस्या से परेशान लोग

Sun, 19 Apr 2026 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the problem of water and lift in the Civil Hospital.
- वार्डों में पीने के पानी की कमी, बार-बार खराब हो रही लिफ्ट से बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। अस्पताल के कई वार्डों में पीने के पानी की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जहां वाटर कूलर लगे हुए हैं, वहां भी साफ पानी की बजाय खड़े पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें सामने आई हैं। मरीज गीता ने बताया कि अस्पताल में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।



इसके अलावा, अस्पताल की लिफ्ट बार-बार खराब होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। ऊपरी मंजिलों पर भर्ती लोगों के परिजनों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रवीण ने बताया कि उनकी भाभी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन लिफ्ट खराब होने के कारण उन्हें सीढ़ियों से ही ऊपर-नीचे आना-जाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि अस्पताल में इस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आती हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। खासकर गर्मी के मौसम में पानी जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed