{"_id":"69ff6d31df90caea6c0c4d30","slug":"people-are-troubled-by-salty-water-in-the-housing-board-colony-of-sector-29-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69541-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-29 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में खारे पानी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-29 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में खारे पानी से लोग परेशान
विज्ञापन
मजबूरन लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-29 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में खारे पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
कॉलोनी के प्रधान दीपक यादव और महासचिव सतीश भारद्वाज ने बताया कि घरों में आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। मजबूरन लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है या फिर पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
निवासी मनीष ने बताया कि खारे पानी के कारण केवल पीने में ही नहीं, बल्कि घरेलू कार्यों में भी दिक्कत आ रही है। महिलाओं को खाना बनाने, बर्तन धोने और कपड़े साफ करने जैसे कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
निवासी सुधीर और राकेश के अनुसार सुबह के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी की कमी के कारण समय पर तैयार होने में परेशानी होती है। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।