{"_id":"68e80bd6d464d96306081fb9","slug":"people-are-troubled-by-daily-power-cuts-of-6-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53211-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोजाना 6 घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोजाना 6 घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
पुरी अमन विला सोसाइटी के लोगों की दिनचर्या हो रही है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुरी अमन विला सोसाइटी के सैकड़ों परिवार बिजली कटौती से परेशान हैं। इलाके में रोजाना करीब 6 घंटे तक बिजली बाधित रहती है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। निजी स्कूल के पास अधूरे मरम्मत कार्यों के कारण भी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सभी पॉकेट के लोगों को बिना सूचना के घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है।
इससे बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत और भी ज्यादा बिगड़ रही है। वहीं घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदीप धनखड़, नितिन मिश्रा और बलबीर रंधावा का कहना है कि सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सेक्टर-89 के पास स्थित नया सबस्टेशन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोड बंटवारे में मदद मिलती।
आशीष शर्मा, विक्रम शर्मा व प्रदीप यादव ने बताया कि बीते एक साल से यह समस्या बनी हुई है। गर्मियों में जहां एसी और कूलर बिना बिजली के बंद पड़े रहते हैं, वहीं बरसात में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है, क्योंकि मोटर भी नहीं चल पाती।
विज्ञापन
सोनम शर्मा और प्रियांक ने बताया कि कई बार बिजली निगम और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। हमारी मांग है कि सेक्टर-89 के सबस्टेशन को जल्द से जल्द चालू किया जाए और बिना सूचना के बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए, जिससे निवासियों को परेशानी न हो।