फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are liking eco friendly Shri Ganesh

Faridabad News: इको फ्रेंडली श्री गणेश को पसंद कर रहे है लोग

Wed, 04 Sep 2024 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
People are liking eco friendly Shri Ganesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार गणेश महोत्सव सात सितंबर को मनाया जाएगा, जिसको लेकर विशेष तैयारियां मंदिरों से लेकर घरों में शुरू कर दी है। इस बार जिले के लोग इस बार इको फ्रेंडली श्रीगणेश काफी पसंद आ रहे हैं। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में मूर्तियों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी लग रही है।



फरीदाबाद के एनआईटी पांच नंबर, एनआईटी एक नंबर, बल्लभगढ़ बाजार, ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में भी भगवान श्री गणेश की मूर्तियां सजकर तैयार हो चुकी हैं। लोगों को इस बार श्रीगणेश मूर्तियों को इको फ्रेंडली बनाया गया है। जिससे कि इनका विसर्जन भी आसानी से किया जा सके। मूर्तिकार लक्ष्मण ने बताया वह दो महीने पहले से मूर्ति को बना रहे हैं। उनकी मूर्ति करीब साढ़े तीन फीट ऊंची है। इस मूर्ति को बनाने के लिए उन्होंने मिट्टी का इस्तेमाल किया है। इन मूर्तियों के विसर्जन से जल में रहने वाले जीवों को कोई नुकसान नहीं होगा। इससे पहले शहर में प्लास्टर और पेरिस की मूर्तियों की बिक्री हुआ करती थी, जिनके तालाबों में विसर्जन पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद इको फ्रेंडली मूर्तियों का चलन बढ़ा है। इस बार इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग पहले की तुलना में 80 फीसदी बढ़ी है। इस मूर्ति में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया जिससे बनाते वक्त हाथों पर कोई असर नहीं पड़ता है। बाजारों में इन मूर्तियों की कीमत पांच सौ रुपये पांच हजार रुपये तक है।
विज्ञापन





इस कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

सात सितंबर को मंदिरों, घरों और सोसायटी में श्री गणेश प्रतिमा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की जाती है। उसके बाद शाम को विधिवत रूप से उनकी पूजा की जाती है। पूरे 10 दिन तक गणेशजी की पूजा अर्चना की जाती है। देवादेवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन, प्रभु तुमसे बढ़कर कौन.., देवा श्री गणेशा..मोरया रे बप्पा मोरया रे.., जैसे भजनों से शहर गूंजेगा। मंदिरों व घरों में भगवान गजानन की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। बप्पा को मोदक व अन्य 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके अलावा इन 10 दिनों में सोसायटी से लेकर मंडल की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर, हास्य संध्या, भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम, स्वर साधना ग्रुप द्वारा प्रस्तुति आदि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed