फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are facing difficulties due to the sultry heat.

Faridabad News: उमस भरी गर्मी से लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 27 Jul 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
People are facing difficulties due to the sultry heat.
जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मानसून की रफ्तार थमने के बाद शहर में बढ़ी उमस और गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जुलाई के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद से जिले में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण तापमान और आर्द्रता लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों को काफी गर्मी झेलनी पड़ रही है।

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 73 प्रतिशत रही। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर पसीना और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम रहे। इसका असर बीके अस्पताल की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है, जहां अस्थमा, एलर्जी, वायरल बुखार और टाइफाइड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि अत्यधिक नमी के कारण अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 22 से 25 मरीज सांस संबंधी समस्याओं और 10 से 12 मरीज एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा वायरल बुखार, टाइफाइड, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याओं के मरीज भी इलाज के लिए आ रहे हैं। बच्चों में वायरल और टाइफाइड के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। जिले में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। सोमवार शाम घने बादल और तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव के संकेत मिले। लोगों को उम्मीद है कि बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed