{"_id":"5fa7fa8b8ebc3e9b917483b7","slug":"people-are-also-having-trouble-breathing-due-to-pollution-faridabad-news-noi5473111139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में भी हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में भी हो रही परेशानी
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में लगातार चौथे दिन प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना रहा। हालांकि जहां शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 442 के साथ देश में पहले नंबर पर था, वहीं रविवार को यह 426 दर्ज किया गया। एक्यूआई में गिरावट के बाद भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवा में प्रदूषण कणों की अधिकता होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। वहीं घरों में बैठे लोगों को आंखों में जलन की समस्या सामने आई।
पिछले कुछ दिनों से शहर की हवा में काफी जहर घुल रहा है। आसमान में हर समय स्मॉग छाया रहता है। रविवार को भी स्मॉग छाया रहा। जिसकी वजह से दिनभर लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वहीं सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की समस्या बढ़ गई है। दो दिन पहले तक जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था, मगर अब यह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। चार दिन से फरीदाबाद का एक्यूआई 400 से ऊपर बना हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 426 दर्ज किया गया। अगर क्षेत्रों की हिसाब से बात करें तो एनआईटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां एक्यूआई 448 है। वहीं सेक्टर-16 में 446, सेक्टर-11 में 452, सेक्टर-30 में 387 व बल्लभगढ़ में 362 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वर्जन-
प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कोई भी लापरवाही मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग भी लगातार सड़कों पर पानी की छिड़काव व चालान आदि करने का काम कर रहे हैं। हाल ही में नगर निगम ने लगातार अभियान चलाकर प्रदूषण फैलाने वालों पर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। - दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड