फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pensioners come out in support of the municipal corporation employees' strike.

Faridabad News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरे पेंशनर्स

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pensioners come out in support of the municipal corporation employees' strike.
2 सितंबर को मंत्री के कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छह अगस्त से चल रही हड़ताल के समर्थन में अब विभिन्न विभागों के पेंशनर्स भी उतर आए हैं। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू नहीं करने और हड़ताल को पुलिस के माध्यम से दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। संघ ने इसके विरोध में दो सितंबर को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-16 स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की बैठक यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान नवल सिंह नरवत की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव लज्जा राम ने किया। इसमें संघ के मुख्य सलाहकार एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, उपप्रधान यूएम खान, आशा शर्मा, जिला प्रेस सचिव सतपाल नरवत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष लांबा ने कहा कि सफाई और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। इसके कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई को मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुए समझौते को लागू कर हड़ताल समाप्त कराने के बजाय पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठवाकर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। संघ की ओर से एक से तीन सितंबर तक मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे। तीन सितंबर को आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed