फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Penalty for not taking admission after seat allotment

Faridabad News: सीट आवंटित होने के बाद दाखिला नहीं लेने पर लगेगा जुर्माना

Tue, 13 Jun 2023 08:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Jun 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Penalty for not taking admission after seat allotment
21 जून तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के 12 सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थी केवल उन्हीं ट्रेड को विकल्प के रूप में चुने, जिसमें वह दाखिला लेना चाहते हैं। सीट आवंटित होने के बाद विद्यार्थी अगर दाखिला नहीं लेते हैं, तो उन्हें दोबारा से काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। इसके साथ ही छात्र को 500 रुपये और छात्रा को 250 रुपये जुर्माने के रूप में भरने होंगे।
जिले के आइटीआई में 8 जून से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए सभी संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। जिले में 8 सरकारी तथा 4 निजी आइटीआई में ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं। सरकारी आईटीआई में 2020 सीटों पर और निजी आईटीआई में 384 सीटों पर दाखिले होने हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए संस्थान में 10 से अधिक कम्प्यूटर की सुविधा भी दी गई है। साथ ही शिक्षक भी उपलब्ध कराए गए है जो आवेदन फॉर्म भरने के दौरान विद्यार्थियों का सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई सहित अन्य आईटीआई में हेल्प डेस्क लगा दिए गए हैं। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी के पास अपना आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ई-मेल आईडी, बैंक खाता संख्या, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो, हरियाणा का स्थायी निवासी का प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जरूरी हैं। ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र में आवेदक अपनी योग्यता के अनुसार व्यवसाय व संस्थान के अधिकतम 15 विकल्प भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ऑनलाइन दाखिले की प्रकिया चल रही है। छात्र सावधानी से आवेदन करें। जिस ट्रेड में दाखिला लेना है, उसी में आवेदन करें। अगर सीट आवंटित हो गई और उसमें दाखिला नहीं लिया तो परेशानी हो सकती है। -भगत सिंह,प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed