{"_id":"68da644c60f8060c8c026cf7","slug":"pca-legends-beat-jsd-cricket-club-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52438-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीसीए लीजेंड ने जेएसडी क्रिकेट क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीसीए लीजेंड ने जेएसडी क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर सोमवार को रविंदर फागना कॉर्पोरेट कप की शुरुआत हुई। इसमें पहले मैच में पीसीए लीजेंड क्रिकेट क्लब की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में एजे के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जेएसडी क्रिकेट क्लब को हरा दिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में जेएसडी की टीम ने 164/7 का स्कोर खड़़ा किया। जिसे पीसीए लीजेंड ने 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मुकाबले कि बात करें को जेएसडी क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के लिए योगेंद्र कौशिक ने 44 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा रिजवान के 40 रन की पारी से टीम 164 तक पहुंचने में कामयाब रही। पीसीए की ओर से दीपक राठी और एजे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए लीजेंड ने 18.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम कि ओर से गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर चुके एजे ने बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए महज 40 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जेएसडी क्रिकेट क्लब की ओर से रिजवान और गौरव चौधरी ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। एजे को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।