फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Payment to farmers stopped due to lack of procurement in mandis

Faridabad News: मंडियों में उठान नहीं होने से किसानों का भुगतान रुका

Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Payment to farmers stopped due to lack of procurement in mandis
- उठान में नहीं आई तेजी, सिर्फ एक लाख कट्टों का ही हुआ उठान
विज्ञापन

- मंडियों में अब गेहूं रखने की नहीं है जगह, भुगतान नहीं होने से किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहर की मंडियों में खरीदारी तेजी से चल रही है। वहीं, गेहूं का उठान काफी धीमी गति से चल रहा है। एजेंसी की ओर से उठान नहीं होने की वजह से किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की दो बड़ी अनाज मंडियों से अभी तक एक लाख कट्टे का ही उठान हुआ है। अभी करीब सात लाख कट्टे मंडियों में पड़े हुए हैं। अगर आने वाले दिनों में बरसात हो जाती है तो मंडियों में पड़े गेहूं भीगने के बाद खराब हो जाएंगे।।

जिले की छह मंडियों में सरकारी गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई है। हर रोज मंडियों में करीब 20 किसान अपनी फसल लेकर आ रहे हैं। मोहना मंडी मार्केट चेयरमैन सतीश ने बताया कि उनकी मंडी में करीब साढ़े चार लाख कट्टे गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 10 दिनों के अंदर सिर्फ 70 हजार कट्टों का ही उठान हुआ है। वहीं, अभी साढ़े तीन लाख कट्टे मंडी में पड़े हुए हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ अनाज मंडी में साढ़े तीन लाख कट्टे गेहूं की खरीद हुई है, जिसमें से 30 हजार कट्टे का ही उठान हुआ है। अभी भी मंडी में करीब तीन लाख 20 हजार कट्टे पड़े हुए हैं। वहीं फतेहपुर बिल्लौच में अभी तक 60 हजार क्विंटल की आवक हुई है, जिसमें से 400 क्विंटल का उठान हुआ है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर के पास नहीं हैं गाड़ियां
अनाज मंडी मार्केट सचिव इंद्रपाल ने बताया कि श्रमिकों की कमी के साथ-साथ एजेंसी के पास ट्रांसपोर्ट की भी कमी है। ट्रक नहीं होने की वजह से मंडियों से उठान नहीं हो रहा है। मंडियों में किसानों की फसल रखने के लिए भी जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed